17 साल की आशमा शेख मुंबई के हिरजीभाई लालजीभाई साजन गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा है, जो अपने माता-पिता और भाई के साथ फुटपाथ पर रहती है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कुछ दिनों
पहले कक्षा 10 या SSC के परिणाम घोषित किए।
कक्षा 10 की परीक्षा पास करने वाले कई छात्रों में एक लड़की , जिसने मुंबई में फुटपाथ पर रहने के बावजूद परीक्षा में सफलता प्राप्त की, वह है आशमा शेख। आशमा ने एक सूत्र से कहा, "मैं पढ़ाई करने में सक्षम होने के लिए बहुत मेहनत कर रही हूं। मैं रात में भी स्ट्रीट लाइट का इस्तेमाल करता थी । मैं आमतौर पर रात में पढ़ती थी,क्योंकि उस समय भीड़ कम होती थी।
इसे भी पढ़ें: तालिबान के खिलाफ लड़ाई में पंजशीर के प्रवक्ता फहीम दश्ती सहित अहमद मसूद के कई करीबियों की मौत
बारिश के मौसम में कभी-कभी पढ़ाई करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन मेरे पापा प्लास्टिक का शेड बनाते थे। मैं 40 प्रतिशत से अधिक स्कोर करने की उम्मीद कर रही थी। आसमां ने कहा कि वह उसके द्वारा प्राप्त किए गए अंकों से खुश है।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, राज्य विकास की नई कहानी लिख रहा है
आशमा शेख ने कहा -आर्ट्स में आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं। आशमा मुंबई के किला इलाके में आजाद मैदान के बाहर एक फुटपाथ पर रहती है, बिना किसी बुनियादी सुविधाओं और पढ़ने के लिए जगह के, उसने सभी बाधाओं के खिलाफ परीक्षा पास की।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2WYLRun
0 Comments