राजस्थान के 12 कोतवाली क्षेत्र से एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई । पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की तो ऐसे में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक जांच से नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने की बात सामने आई।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, राज्य विकास की नई कहानी लिख रहा है
इस पर परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की तो पीड़िता ने बताया कि उसके डांस प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुशवाहा ने कुछ महीने पहले नाबालिग को धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी ।
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद का बयान, तालिबान ने कुछ अमेरिकियों को बंधक बना कर रखा है
इसके बाद भी नाबालिग को धमकाकर कई बार रेप किया गया। डर से सहमी नाबालिक पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पोक्सो एक्ट व रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zOiN7f
0 Comments