दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हल्दीराम ,अमूल जैसी कंपनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है ।पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक यह गैंग16 राज्यों में अब तक 126 वारदातों को अंजाम दे चुका है। इन लोगों ने अब तक 1.1 करोड़ की ठगी की है ।
मामला तब सामने आया जब रसिका गर्ग नाम की महिला की शिकायत पर जांच शुरू की गई। महिला से इस गैंग ने 2 महीने में 11.74 लाख रुपए की ठगी की ।इन लोगों ने महिला को खुद को हल्दीराम का अधिकारी बताया था।
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद का बयान, तालिबान ने कुछ अमेरिकियों को बंधक बना कर रखा है
पुलिस को जांच में हल्दीराम की फ्रेंचाइजी देने का दावा कर रही लगभग 6 वेबसाइट्स मिली हैं ।इन वेबसाइट्स के जरिए देशभर में कई लोगों के साथ ठगी की गई है ।इन लोगों के पास से पुलिस को बड़ी संख्या में फर्जी सिम ,बैंक खाते और 36 से अधिक स्मार्टफोन मिले हैं। पुलिस के मुताबिक यह गैंग देश के कई हिस्सों में फैली हुई है।
पुलिस ने छापेमारी के बाद नालंदा ,फरीदाबाद, पंजाब और दिल्ली से चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।इसका मास्टरमाइंड विकास मिस्त्री है ,जिसे नालंदा से गिरफ्तार किया गया है । इस मामले के तहत ही एक आईटी कंपनी के सीईओ विनय विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3BNmk6u
0 Comments