जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले के रखामा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने रह सकते हैं, पार्टी समन्वय समिति गठित करेगी

आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान अभी जारी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Y7kqPv

Post a Comment

0 Comments