देश में पूरे हुए 100 करोड़ डोज, भोपाल में वैक्सीनेशन सेंटरों को सजाया https://ift.tt/eA8V8J

भोपाल। पूरे देश मे कोरोना के चलते वैक्सीनेशन महाअभियान जारी लगातार चल रहा है। दरअसल देश में 100 करोड़ डोज पूरे होने की खबर सामने आई है। इसे लेकर प्रदेश में वैक्सीनेशन सेंटर पर जश्न मनाया गया। राजधानी भोपाल में सेंटरों को रंगोली, गुब्बारों से सजाया गया। इसके साथ साथ सेंटर पर सेल्फी पाइंट लगाए गए।

इसे भी पढ़ें:कोरोना वैक्सीनेशन में भारत ने रचा नया इतिहास, 100 करोड़ के आंकड़े को किया पार 

बताया जा रहा है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वाले लोगों को हेल्थ वर्कर्स से सम्मान भी किया। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज हो गए। इस अवसर पर सभी राज्यों में जश्न मनाया जा रहा है। और इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में भी सभी सेंटरों को सजाया गया है। और इसके साथ ही सभी हेल्थ वर्कर्स का सम्मान भी किया जा रहा है।

वहीं भोपाल के टीकाकरण अधिकारी ने कहा है कि शहर में गुरुवार को 350 सेंटर पर करीब 40 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। एसडीएम, नगर निगम वार्ड और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलग-अगल सेंटर पर वैक्सीन लगाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक फिलहाल भोपाल में अभी करीब 4.25 लाख लोगों का सेकंड डोज पेडिंग है।

इसे भी पढ़ें:फिर बिगड़े सांसद प्रज्ञा सिंह के बोल, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना 

रिपोर्ट्स के हिसाब से मध्य प्रदेश में अब तक 6.69 करोड़ डोज लग चुके हैं। इसमें पहला डोज 4.91 करोड़ और दूसरा डोज 1.77 करोड़ लोगों को लगा है। इसमें 18-44 वर्ष उम्र के लगभग 4 करोड़ 14 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं, 45-60 वर्ष उम्र के 1 करोड़ 59 लाख और 60 वर्ष उम्र से अधिक 94 लाख 71 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3AZfx8U

Post a Comment

0 Comments