फिर बिगड़े सांसद प्रज्ञा सिंह के बोल, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना https://ift.tt/eA8V8J

भोपाल। एक बार फिर राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गई। साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर उन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधर्मियों का कभी नाम मत लेना।नर्मदा नदी की परिक्रमा करने से भी काला मन साफ नहीं होता। 

इसे भी पढ़ें:कश्मीर में आंतकी हमले के दौरान शहीद हुआ MP का लाल कर्णवीर 

उन्होंने कहा कि परिक्रमा कर लो तो काले मन को भी नर्मदा के जल से साफ कर लो। इसको लेकर मैंने सवाल उठाए तो मेरे पुतले जलाने लगे। राष्ट्रभक्त का मनोबल कोई तोड़ नहीं सकता, इनकी औकात ही नहीं है। धर्म को हराने के लिए भगवा को बदनाम किया गया।

इसे भी पढ़ें:केंद्रीय राज्य सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने उठाया आरक्षण का मुद्दा, कहा - CM शिवराज से मुलाकात करूंगा इसपर चर्चा

सांसद ने कहा कि भगवा को अपमानित करने वाले लोगों को कई जन्मों के बाद भी पश्चाताप नहीं होता।किसी महिला की इज्ज़त कुछ लोगों को करना नहीं आता। बहन स्वरूप प्रत्याशी के नाम पर मंत्री को बदनाम कर रहे हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3E0oFMq

Post a Comment

0 Comments