राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम में सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
इसे भी पढ़ें: प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल जल्द ही ‘विंटर एक्शन प्लान’ की घोषणा करेंगे: अधिकारी
आईएमडी के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 58 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जबकिअधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस था।
इसे भी पढ़ें: छठ पूजा समारोह पर प्रतिबंध लगा कर केजरीवाल सरकार ने लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया: तिवारी
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3oqE9Vn
0 Comments