तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट खाली करने वाले राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय खड़दहा विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाला उपचुनाव लड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू, निगाहें भवानीपुर सीट पर
पार्टी ने एक बयान जारी कर तीन अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को की गई, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 58,835 मतों के अंतर से भवानीपुर उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की।
इसे भी पढ़ें: त्योहारों को लेकर चुनाव आयोग को उपचुनाव प्रचार 10 दिन के लिए स्थगित कर देना चाहिए : ममता
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uz2hGo
0 Comments