क्लेयर (अमेरिका)।क्लेयर काउंटी में दो दिन पहले चार लोगों के शव मिलने के मामले में शुक्रवार को एक महिला पर आरोप लगाए गए। उस पर पिता, बहन और उनके दो सहायकों की हत्या करने का आरोप है। क्लेयर काउंटी के अभियोजक माइकल एम्ब्रोजेइटिस ने न्यायाधीश को बताया कि जूडी बॉयर (54) नामक महिला के पास मिली पत्रिका में उसने अन्य लोगों के नाम भी लिखे थे जिनकी वह हत्या करना चाहती थी।
इसे भी पढ़ें: छह वर्षीय बच्ची ने अश्लील वीडियो देखने से किया मना तो दोस्तो ने कर दी पीट-पीट कर हत्या
अभियोजक ने यह तो नहीं बताया कि चार लोगों की हत्या के पीछे आरोपी महिला का इरादा क्या था, हालांकि उन्होंने कहा, ‘‘अगर उसे जमानत पर छोड़ा जाता है तो अन्य लोगों को भी उनसे निश्चित ही खतरा है।’’ हेनरी बॉयर (85), उनकी बेटी पेट्रीशिया बॉयर (61), उनके सहायक जाचरी सलमिनेन (36) और बेड बेकन (39) की बुधवार को बॉयर परिवार के ग्रांट टाउनशिप स्थित घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जूडी बॉयर का घर अगली गली में था।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3b2AnJN
0 Comments