जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले की विशेष पॉक्सो अदालत ने सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के दोषी को मौत की सजा सुनायी है। पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर ने एक बयान कहा कि आरोपी दिनेश जाट (26) ने 20 सितंबर को सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा के CM ने की घोषणा, जिनके परिवार की सालाना आय 1.80 लाख से कम है उन्हें मुफ्त शिक्षा
लाठर ने बताया कि अनुसंधान के दौरान बच्ची का शव खेत की मेढ़ पर पेड़ की आड़ में छुपाया हुआ मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी दिनेश जाट को 21 सितंबर को गिरफ्तार किया था और 27 सितंबर को मेड़ता की पॉक्सो अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। एक बयान के अनुसार पादूकलां थाना क्षेत्र निवासी सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के दोष में शुक्रवार को दिनेश जाट (26) को मौत की सजा सुनायी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Zo4sBt
0 Comments