नयी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक पुलिस थाने के बाहर हंगामा करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 53 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 26 सितंबर को हुई थी। पुलिस के मुताबिक एक अफ्रीकी व्यक्ति की यहां के एक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसके बाद चिकित्सकों ने उसके मित्रों को इस बारे में पुलिस को सूचित करने को कहा था। लेकिन उसके मित्र शव ले जाने पर अड़ गए और पुलिस को बुलाना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में शराब के सरकारी ठेकों पर उमड़े लोग
इसके बाद मोहन गार्डन पुलिस थाने के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई और अफ्रीकी लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि 20 से 25 अफ्रीकी नागरिक थाने में घुस गये और उन्होंने तोड़ फोड़ की, थाने के बाहर रखे वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। जिसके बाद पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी। इस घटना के संबंध में 53 अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3B2z3lv
0 Comments