मेरठ, जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीने से करीब डेढ़ दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले इन बच्चों को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से बीमार 8 मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों की मानें तो कार में बैठकर 2 लोग आए और कोल्ड ड्रिंक की दो बोतल देकर चले गए। जिसके बाद कोहराम मच गया। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि बच्चों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
मामला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के कुंडा फाटक का है। जहां झुग्गी झोपड़ी में गरीब तबके के लोग रहते हैं ।लोगों की माने तो दो लोग कार में बैठकर आए जिसके बाद कोल्ड ड्रिंक की दो बड़ी बोतले बच्चों को देखकर चले गए। बच्चों ने कोल्ड ड्रिंक पी। इसके कुछ ही देर बाद करीब डेढ़ दर्जन बच्चों को बेहोशी छा गई। मासूम बच्चों को उल्टियां होने लगी। आनन-फानन में तबीयत बिगड़ता देख उन्हें टेंपो में डालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया । इतने पर भी 8 बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब है। जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेढ़ दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा। एसएसपी और डीएम ने भी बच्चों का हालचाल जाना।
देर रात मेडिकल में बच्चो को देखने पहुंचे जिलाधिकारी मेरठ के. बालाजी ने बताया की अब मेडिकल में भर्ती बच्चो की हालत स्थिर है। फ़िलहाल जहरीली कोल्ड्रिंक के मामले में तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और दूसरे माध्यमों से खंगाला जा रहा है। कि आखिर कौन वह लोग हैं जो इन बच्चों को जहरीली कोल्ड्रिंक दे गए।उनकी पहचान सुनिश्चित कर कार्यवाही की जाएगी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2YbjV7t
0 Comments