सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने शनिवार को घोषणा की कि इस हिमालयी राज्य में एक जनवरी, 2022 से बोतलबंद ‘मिनरल वाटर’ पर प्रतिबंध लग जायेगा क्योंकि राज्य ‘ प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है जो ताजा एवं उत्तम पेय जल प्रदान करते हैं। ’’
गांधी जयंती के मौके पर यहां अपने संबोधन में तमांग ने यह भी कहा कि पाबंदी लगने के बाद लोग प्राकृतिक संसाधनों से पानी लेंगे जो प्लास्टिक की बोतलों में उपलब्ध पानी से अधिक स्वास्थ्यकर है।
इसे भी पढ़ें: भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण में जनजाति समुदाय की भूमिका को सराहा
उन्होंने कहा, ‘‘ सिक्किम में हर व्यक्ति को मिनरल वाटर बोतल से दूर जाना होगा और प्राकृतिक जन संसाधनों को अपनाना होगा।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली: राजमार्ग के निर्माण के लिए काटे जा सकते हैं 5,100 से अधिक पेड़
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ooKTDb
0 Comments