लक्षद्वीप की मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर कोई भी संदेह नहीं कर सकता :राजनाथ https://ift.tt/eA8V8J

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी या अन्य निवासियों की देशभक्ति पर संदेह करने या सवाल उठाने का साहस नहीं कर सकता है क्योंकि इन्होंने संकट पैदा करने वाले या देश के खिलाफ वहां लोगों को भड़काने वाली भारत विरोधी ताकतों की कोशिशों को नाकाम किया है।

सिंह ने महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘‘धरती पर कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर संदेह करने का साहस नहीं कर सकता है। कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप के लोगों की देशभक्ति पर सवाल खड़े नहीं कर सकता है।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: सरकार अगले कुछ दिनों में 56 सैन्य परिवहन विमानों के सौदे को अंतिम रूप दे सकती है

 

वह यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2YdUu4M

Post a Comment

0 Comments