जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की दुहाई देने वाली मोदी सरकार गुमशुदा: कांग्रेस https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली|  कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में कई आम नागरिकों की हत्या के बाद गैर-स्थानीय लोगों के पलायन को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सुरक्षा की दुहाई देने वाली नरेंद्र मोदी सरकार गुमशुदा हो चुकी है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जम्मू-कश्मीर से गैर-स्थानीय लोगों के पलायन से संबंधित खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में मासूमों की हत्या, जम्मू कश्मीर में उम्मीदों का पलायन, सुरक्षा की दुहाई देने वाली मोदी सरकार गुमशुदा।’’

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में कई गैर-स्थानीय लोगों की आतंकवादियों द्वारा हत्या की गई है जिसके बाद से दूसरे राज्यों के कई लोग वहां से वापस जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शाह ने पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3GdDL39

Post a Comment

0 Comments