लेह में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज, बापू को इस अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि https://ift.tt/eA8V8J

चीन से बढ़ रहे विवादों के बीच शुक्रवार को आर्मी चीफ जनरल नरवणे लद्दाख दौरे पर निकल गए हैं। अपनो दो दिनों के दौरे पर नरवणे सीमा पर तैनात जवानों से मिले और बॉर्डर पर तैयारियों का जायजा लिया है। वहीं लेह शहर में दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। इसका उद्घाटन लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर और आर्मी चीफ एमएम नरवणे ने किया है।

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति नायडू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

गांधी जयंती के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख द्वारा यह बापू को श्रद्धांजलि दिया है। बता दें कि यह झंडा हाथ से बनाया गया है और इसको लेह में जांस्कर घाटी में लगया गया है। इस झंडे का वजन लगभग 1000 किलोग्राम है, लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 125 फीट है। खादी से तैयार किया गया यह झंडा मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। ये तिरंगा 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे के मौके पर भी हिंडन में लगाया जाएगा। लेह में जांस्कर घाटी कारगिल से 250 किलोमीटर दूर एनएच 301 पर है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/39XHwKT

Post a Comment

0 Comments